पंजाब24सितम्बर*26 हजार 400 नशीली गोलियों के तीन आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 24 सितंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह द्वारा नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी राधा स्वामी कालोनी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां थाना अरनीवाला व सुरिंद्र कुमार उर्फ छिंदा पुत्र काला सिंह वासी गांव ढठियांवाली थाना अरनीवाला को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश रूबिना जोसन की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 26 हजार 400 नशीली गोलियों के मामले में दो व्यक्तियों हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी राधा स्वामी कालोनी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां थाना अरनीवाला काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान उन्होंने बताया कि वह गोलियां सुरिंद्र कुमार उर्फ छिंदा पुत्र काला सिंह वासी गांव ढठियांवाली थाना अरनीवाला को बेचते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीसरी आरोपी सुरिंद्र कुमार उर्फ छिंदा पुत्र काला सिंह वासी गांव ढठियांवाली थाना अरनीवाला को काबू कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी राधा स्वामी कालोनी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां थाना अरनीवाला को नशीली गोलियों सहित काबू किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 141, 19.09.2021 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज