पंजाब18अप्रैल*सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के गुरविंद्र सिंह ने दो युवकों को 50 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी लिंक रोड अजीत नगर की तरफ जा रही थी कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ पुत्र बलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र गब्बर सिंह वासी हबीबवाला फिरोजपुर हालाबाद पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री