पंजाब18अप्रैल*नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी हनुमानगढ़ बाईपास गंगानगर बाईपास की तरफ जा रहे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में बाईक पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई तो मोटरसाईकिल के दस्तावेजों व मोबाईल के बारे में पूछा गया तो वह नहीं बता पाए। आरोपियों से चोरी का मोटरसाईकिल व मोबाईल बरामद किया। आरोपियों की पहचान गुरजोत सिंह उर्फ जोती बराड़ पुत्र अमरिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार व मनप्रीत सिंह उर्फ काकू पुत्र हरपाल सिंह वासी गली नं.1 चंडीगढ़ मोहल्ला के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना मुकदमा नं. 44, 17.04.2023 382, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,