पंजाब17मार्च*सफाई अभियान ने संदीप जाखड़ को पहुंचाया विधायक पद तक
आज शपथ ग्रहण कर लिया सेवा का प्रण
अबोहर, 17 मार्च (शर्मा): अबोहर की आभा बहाल करने के लिए चौ. संदीप जाखड़ द्वारा चलाया गया सफाई अभियान पूरी तरह से सफल रहा। इस अभियान के जरिये जहां शहर की सुंदरता को चार चांद लगे वहीं इस अभियान से मिले लोगों के प्यार ने उन्हें विधायक पद तक पहुंचा दिया। लोगों ने कहा कि चौ. संदीप जाखड़ ने सफाई अभियान ऐसे समय चलाया जब अबोहर गंदगी के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर आया था। संदीप जाखड़ के प्रयासों से शहर में सफाई अभियान चला। इस अभियान से जहां शहर की गंदगी साफ हुई वहीं लोगों में संदीप जाखड़ के प्रति विश्वास बढ़ा और विधानसभा चुनावों में उन्हें विजयी बनाया। चौ. संदीप जाखड़ ने विधायक बनने के बाद भी सफाई अभियान जारी रखा है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में राज करने नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने आये हैं। उन्होंने आज विधायक बनने के बाद शपथ ग्रहण की और अबोहर व अबोहरवासियों की सेवा करने का प्रण लिया। संदीप जाखड़ के विधायक बनने व शपथ ग्रहण करने पर संजय जाखड़, पार्षद ठाकर दास, पार्षद वार्ड नं.21 वीना रानी, विनोद खनगवाल, रीटा गुप्ता दविंद्र सरपंच रामकोट, इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, अनिल कामरा एडवोकेट, प्रधान मोहन लाल ठठई, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, यशपाल धुल्ली, ज्ञान नागपाल, सचिन सेतिया, राकेश कलानी, रेहड़ी यूनियन के प्रधान मुनित शर्मा, फायनांस यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ द्वारा विमल ठठई, गुरजंट सिंह जंटा की टीम, लोकेश शर्मा, प्रिंस सोनू, विनय, अशोक शर्मा, अमन सिडाना, अतिंद्र पाल तिन्ना, कवि मदान, फायनांसर यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ, दविंद्र सिंह, वार्ड नं. 23, गुरदीप सिंह, ओमप्रकाश, पार्षद पुनीत अरोड़ा, पार्षद अनिल कुमार, विनय कुमार, पार्षद भीष्म धूडिय़ा, पार्षद रिची, पार्षद मेहरचंद तनेजा, विनोद कुमार पप्पू, नरेश गोयल, गुरजंट सिंह जंटा वार्ड नं. 10, सुभाष नगर अबोहर, लक्की कामरेड, मोहनलाल ठठई, संजय जाखड़, डा. राजिन्द्र गिरधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगत राय बठला, कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, संदीप गोदारा, सचिन सेतिया, राजू बत्रा, कर्नल एसपीआर गाबा, नीरज सहगल, चीमा खुब्बन, मनीराम आडवाणी, धर्मवीर मलकट, प्रेम चुघ, दर्शी ग्रोवर, अतिन्दरपाल तिन्ना, रूबी परुथी, डॉ मुकेश, अमित सिंगला रुचि, नीरज सचदेवा, वेद प्रकाश अल्लाह, नीरज गोदारा, पार्षद राजाराम, पार्षद छिंदा, अनिल सियाग, वार्ड नं. 2 के पार्षद निर्मलजीत सिंह रिची, चंदर बांसल, विनय कुमार, अजय शर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजेश बागड़ी, आकाशदीप अरोड़ा, समाज सेवी राकेश कलानी, सत्यनारायण सिंगला, मैट्रो कालोनी के प्रधान पृथ्वी राज, प्रवीण कुमार फौजी, बलदेव शर्मा उर्फ बिट्टु कैटरिंग वाले, शरमणप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, प्रिंस कुमार, गौरव कम्बोज, अमित चौधरी, बंटी, गुुलशन बघला, अजय गुप्ता, राजिंद्र गगनेजा, अनिल शर्मा, सुरेश, कमलेश, सुशील गर्ग जॉनी खत्री, विक्की, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, रिंकू चुघ व उनकी धर्मपत्नी पूजा चुघ के अलावा पुष्पा कांटीवाल, सरिता अबरोल, नमिता सेतिया, दया धमीजा, रेणू चौधरी, रेणू बाला ने उन्हें बधाई दी व खुशी जताई। इस दौरान लड्डू भी बांटे गए।
फोटो:3, विधायक संदीप जाखड़ शपथ ग्रहण करते व फाईल फोटो सफाई अभियान में हिस्सा लेते संदीप जाखड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी 20 अप्रैल 26*हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हो गया।
फिरोजाबाद २० अप्रैल २६**टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा पर गिरी गाज, लखनऊ मुख्यालय से संबंध*
नई दिल्ली *⚜️यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल ⚜️**दिनांक : 20 अप्रैल 2026*