पंजाब17मार्च*गांव धरांगवाला निवासी रामचंद्र ने की माऊंट ऐवरेस्ट फतेह
अबोहर पहुंचने पर तहसीलदार तथा एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने किया भव्य स्वागत
अबोहर, 17 मार्च (शर्मा): गांव धरांगवाला निवासी रामचंद्र पुत्र मदन लाल ने माऊंट एवरेस्ट फतेह कर गांव के साथ-साथ अबोहर व परिजनों का नाम रोशन किया है। आज अबोहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर तहसीलदार जगसीर सिंह तथा एडवोकेट हरप्रीत सिंह, राजिंद्र सिंह, सफलहरप्रीत, इकबाल सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके पिता मदन लाल, व अन्य गांववासी मौजूद थे। तहसीलदार जगसीर संह तथा एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि रामचंद्र गरीब परिवार से संबंद्ध हैं फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और इकबाल सिंह की सहायता से माऊंट एवरेस्ट को फतेह किया है। रामचंद्र ने सभी कठिनाईयों को मात देते हुए माऊंट एवरेस्ट पर चढाई की। घर पहुंचने पर माता संतरो देवी, भाई सुनील कुमार, बहन किरण रानी, दादी मीरा देवी, कमला देवी, दादा लालचंद ने उन्हें बधाई व आशीर्वाद दिया।
फोटो:7,रामचंद्र का स्वागत करते तहसील, एडवोकेट व परिजन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी 20 अप्रैल 26*हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हो गया।
फिरोजाबाद २० अप्रैल २६**टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा पर गिरी गाज, लखनऊ मुख्यालय से संबंध*
नई दिल्ली *⚜️यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल ⚜️**दिनांक : 20 अप्रैल 2026*