पंजाब17मई23*नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों को पकड़वाने में सहयोग करें गांववासी : डीएसपी एडी सिंह
अबोहर, 17 मई (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजेपी ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मैडम अवनीत कौर के नेतृत्व में डीएसपी बल्लुआना एडी सिंह व सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह ने गांव गोबिंदगढ़ में नशों के खिलाफ एक सेमीनार लगाया। सेमीनार में गांव के प्रमुख व्यक्ति, सरपंच, पंच व अन्य लोग मौजूद थे। डीएसपी एडी सिंह ने गांववासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशों के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। नशों को छोडक़र युवाओं को खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। पुलिस आपका सहयोग करेगी आप पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि इलाके में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नजर आता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना मो. 85588-00844, 85588-00819 पर दें।
फोटो:4, सेमीनार को सम्बोधित करते डीएसपी एडी सिंह।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़
रोहतास 25 मार्च 26*भरकुडिया गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौद दिया।*
रोहतास 25 मार्च 26* शिक्षिका ममता पाण्डेय को 101 शिक्षको के सम्मान समारोह के सफल नेतृत्व करने एवं नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित।*