रोहतास 25 मार्च 26*भरकुडिया गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौद दिया।*
__________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज चल रहा हैं। बताया जाता है कि महिंद्रा थार और हीरो स्प्लेंडर बाइक की टक्कर के बाद थार में बाइक व बाइक सवार फंस गए। 50 मीटर तक बाइक एवं बाइक सवार विकास को घसीटते हुए थार आगे की ओर बढ़ गया। वही दो युवक घटनास्थल से कुछ दूरी पर जा गिरे। थार चालक वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा। मौके पर भरकुड़िया निवासी विकास कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गईl इसी गांव के रहने वाले रुस्तम अंसारी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई l घायल नागेश्वर पासवान उर्फ नागा का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथी लोगों का कहना है कि ज्यादातर महिंद्रा थार इस तरह के गाड़ी नाबालिक लोग ही चला रहे हैं जिससे हर दिन कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है इस पर प्रशासन को सबसे सख्त कम उठानी चाहिए ताकि जो भी नाबालिक लोग गाड़ी चला रहे हैं वह लोग चलने से बच्चे ताकि लोग सुरक्षित रह सके मौके पर मौजूद एक समाजसेवी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन को इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है और जगह-जगह हर गाड़ी को चेक करना चाहिए ताकि अपराध और दुर्घटनाएं जैसी घटना पर नियंत्रण रोक लग सके रोड में चेकिंग नहीं होने के कारण आज अपराधी हो या अवैध कारोबारी खुलेआम गाड़ियों में अवैध चीज लेकर चलते हैं अगर प्रशासन चेकिंग अभियान चलती है तो इन सभी चीजों पर रोक लगा सकती है, किन के पास ड्राइवरी लाइसेंस है या नहीं है जो बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते पाए जाते हैं उन लोगों पर प्रशासन कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें ताकि आम जनों की जिंदगी सुरक्षित रह सके।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*