हाजीपुर 25 मार्च 26* पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक180 किमी प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक किया गया स्पीड ट्रायल*
__________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
हाजीपुर: 25.03.2026*पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत आज दिनांक 25.03.2026 को महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न की गयी।
यह पूर्व मध्य रेल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस स्पीड ट्रायल के सफलापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह रेलवे की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, साथ ही यह भविष्य में तेज़ और सुरक्षित यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
पूर्व मध्य रेल यात्रियों के संरक्षित परिचालन हेतु कृतसंकल्प है । इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग किया जा रहा है । इनमें प्रधानखंटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में फेंसिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इस दौरान पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से गया तक पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना तथा गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

More Stories
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।
अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न