पंजाब12जून2023*नगर निगम के सफाई कर्मचारी से मारपीट के आरोप में नगर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज्र
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला व अन्य पुलिस पार्टी ने मामले की जांच के बाद नगर निगम के सफाई सेवक कर्मचारी को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने के आरोप में दो भाईयों सहित चार लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 186, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि संत नगर गली नं 3 निवासी राजकुमार पुत्र मुनीलाल ने बताया कि 9 जून को वह सेठी पैलेस के निकट मेन रोड पर वह सफाई कर रहा था। इसी दौरान गौरव वगैरह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर आए और उसे उठाकर गौरव के घर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने राज कुमार के बयानों पर संत नगर निवासी गौरव पुत्र माली, अन्ना पुत्र माली, अमन पुत्र रवि और विनोद कुमार पुत्र मंगला राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो:4 उपचाराधीन सफाई कर्मचारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*