पंजाब12जून2023*महाराष्ट्र पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले आरोपी राजाराम को काबू किया
लडक़ी का मैडीकल करवाकर अदालत से राहदारी रिमांड लेकर पुलिस हुई रवाना
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा अबोहर में छापा मारकर धर्मनगरी में नाबालिग लडक़ी को भगा कर ले जाने वाले आरोपी राजाराम पुत्र रामलित यादव को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। लडक़ी का अबोहर में मैडीकल करवाया गया। युवक राजाराम को डयूटीमेजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। डयूटी मैजिस्ट्रेट ने उसका राहदारी वारंट जारी किया। लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 874, 3.06.2020 भांदस की धारा 363, 366, 366ए के तहत राजाराम पुत्र रामलित यादव वासी विश£ाई जिला पालम महाराष्ट्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लडक़ी के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग लडक़ी की उम्र 15 साल की थी। अब लडक़ी को धर्मनगर से बरामद किया है। अब लडक़ी की उम्र करीब 17 साल कुछ महीने की है।
फोटो:5, आरोपी युवक।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ २८ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक