June 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब10जनवरी24*Contaलव मैरिज करने वाले युवक पर हमला करने वाले एक आरोपी मोहित कुमार उर्फ जगा काबू

पंजाब10जनवरी24*Contaलव मैरिज करने वाले युवक पर हमला करने वाले एक आरोपी मोहित कुमार उर्फ जगा काबू


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter

पंजाब10जनवरी24*Contaलव मैरिज करने वाले युवक पर हमला करने वाले एक आरोपी मोहित कुमार उर्फ जगा काबू

अबोहर 10 जनवरी (शर्मा, सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीड फार्म के प्रभारी हरमेश कुमार, एएसआई परमजीत कुमार, अन्य पुलिस पार्टी ने लव मैरिज करवाने वाले युवक पर हमला करने के मामले मे एक आरोपी मोहित उर्फ जगा को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि इस मामले मे ंबाकी आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि स्थानीय जम्मूबस्ती निवासी एक युवती को भगाकर उससे शादी करने से रोषित लडकी के परिजनों ने आज कुछ युवकों संग मिलकर पंजपीर नगर रहने वाले उक्त लडके पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उसके कई अंग बुरी तर हसे कट गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार युवक विजय कुमार की मां व भाई ने बताया कि विजय ने करीब 10 दिन पहले ही जम्मू बस्ती निवासी एक लडकी से प्रेम प्रसंगों के चलते उसे भगाकर उसके साथ गुरूद्वारा साहिब में शादी थी और लडकी के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद लडकी वालों के दबाव में आकर गत दिनों पंचायत हुई तो पुलिस की मौजूदगी में उनकी बेटी को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया लेकिन परिवार वाले मन में रंजिश रखे हुए थे
नगर थाना पुलिस ने विजय सिंह उर्फ रीतु पुत्र जगसीर सिंह के बयानों पर उसके घर में घुसकर कातिलाना हमला करने के आरोप में भांदस की धारा 307, 452, 323, 324, 148, 149 के तहत सन्नी दीक्षित वासी लंबी श्री मुक्तसर साहिब, सहजप्रीत उर्फ ज्ञानी पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी नानक नगरी अबोहर, बिल्ला उर्फ बलौर सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी बल्लुआना, गोरू पंडित पुत्र मनेसर वासी जम्मू बस्ती अबोहर, काका उर्फ डब्बू पुत्र सीरा वासी जम्मू बस्ती, इंदर वासी जम्मू बस्ती, मोहित उर्फ जग्गा वासी आनंद नगरी, शेरू उर्फ बली, दीपक बाठ, सनली पुत्रान जसविंद्र सिंह, बब्बी पत्नी जसविंद्र सिंह वासी गली नं. 5 जम्मू बस्ती, सुखप्रीत कौर उर्फ पत्नी कुलवंत सिंह वासी जम्मू बस्ती व 6-7 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किय है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो: नं 1 , पुलिस पार्टी व घायल युवक।

Taza Khabar