पंजाब10जनवरी24*बिजली के मीटर व तारें चोरी करने का आरोपी संदीप बरी
अबोहर 10 जनवरी (शर्मा, सोनू):अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में चोरी के मामले में आरोपी संदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी पक्का सीड फार्म के वकील मनदीप सिंह न ेअपनी दलीलें पेश की, दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात एडवाकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मदेनजर रखते हुए संदीप सिंह को चोरी के मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया।
मिली जानकारी के अनुसार सहायक इंजीनियर दलीप कुमार के ब्यानों के आधार पर उनके मीटर तारें व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा नं 114, 4-8-21 , भादस की धारा 457-380 आईपीसी के तहत अज्ञात य ुवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में संदीप सिंह को काबू किया। संदीप सिंह ने अपने वकील मनदीप सिंह के माध्यम में जमानत करवाई और केस में शामिल हुए। अदालत में संदीप ङ्क्षसह को बरी किया।
फोटो नं2, वकील मनदीप सिंह के साथ खडे संदीप सिंह

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा