पंजाब09अप्रैल*सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी: विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 81वें सफाई अभियान के दौरान संदीप जाखड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक नहर में न फैंके। इसके अलावा लोग पुरानी दवाओं, शीशियों, प्लास्टिक आदि नहर में फैंक देते हैं। इससे पानी गंदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। यदि हम जल को गंदा करेंगे तो हमारा जीवन भी खराब हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो: 2, प्लास्टिक मुक्त अबोहर अभियान की जानकारी देते संदीप जाखड़ व अन्य।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली3मई26*दिल्ली में एसी ब्लास्ट, कई लोगों की मौत
नई दिल्ली3मई26*“SIR विवाद: 65 लाख वोटरों के अधिकार छिनने का आरोप, नागरिक समाज ने चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging