पंजाब08अप्रैल*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने नशीली शिशियां व नशीली गोलियों सहित महेंद्र कुमार को काबू किया
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव वरियामखेड़ा के निकट एक युवक को मोटरसाईकिल सहित आते देखा। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 16 नशीली शीशियां व 210 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार उर्फ एमपी पुत्र मनफूल वासी जंडवाला हनवंता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 38, 8.04.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया जायेगा और पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। डीएसपी बल्लुआना संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी कि नशीली दवा कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करनी थी।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*