पंजाब05अप्रैल*15 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किए गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 5 अप्रैल (शर्मा): सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई परमजीत सिंह ने 15 किलो चूरा सहित काबू किए गए आरोपी सतनाम सिंह पुत्र बंता सिंह वासी गोधेवाला जिला मोगा व जसविंद्र सिंह उर्फ जग्गा पुत्र गुरदयाल सिंह वासी ढाला जिला मोगा को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, सोमप्रकाश ने गोबिंदगढ़ टी प्वाईंट पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो व्यक्ति हाथ में गट्टा लिए संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब इनकी तलाशी ली तो इनसे 15 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह पुत्र बंता सिंह वासी गोधेवाला जिला मोगा व जसविंद्र सिंह उर्फ जग्गा पुत्र गुरदयाल सिंह वासी ढाला जिला मोगा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 23, 3.04.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सदर थाना प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णिया24जून26*मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक,
किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*