पंजाब04जुलाई23*लूटपाट का आरोपी सनम उर्फ गोरा पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, हैडकांस्टेबल कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने वाले आरोपी सनम उर्फ गोरा पुत्र नरेश कुमार वासी इंदिरा नगरी गली नं. 4 अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पुलिस रिमांड के बाद पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी के अनुसार अरूण कुमार वासी बुर्जमुहार कटियांवाली के साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 162, 3.08.21 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अब सनम उर्फ गोरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि शहर में गुण्डागर्दी व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है और घरों के बाहर कैमरें लगायें। यदि आपको कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार23मई26*गंगा घाट पर पीढ़ी दर पीढ़ी पूजा-अर्चना की परंपरा निभा रहे हैं पंडित वरुण जोशी
महोबा23मई26*चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में तोप चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई23मई26*पिहानी का मशहूर ऐतिहासिक रौजा सदर उर्स मेला कल*