पंजाब04जनवरी24*सीआईए स्टाफ 2 पुलिस ने 20 ग्राम हैरोइन सहित एक युवक को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव बहादुरखेड़ा की तरफ जा रही थी इतने में एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रेशम सिंह उर्फ बब्बी पुत्र उतार सिंह वासी घट्यिांवाली बोदला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया। सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आरोपी रेशम सिंह को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 1 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य
रायगड1अगस्त26*माथेरान घाटात मोठा अनर्थ टळला! रायगड पोलिसांच्या दूरदृष्टीमुळे वाचले अनेकांचे प्राण
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*