पंजाब03मई24*ठाकर आबादी फाटक पर पुल बनाने की मांग
स्कूल बच्चे जान जोखिम में डालकर करते हैं फाटक क्रॉस
अबोहर, 02 मई (शर्मा/सोनू): ठाकर आबादी रेलवे फाटक पर समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने पुल बनाने की मांग की है। इनका कहना है कि फाटक जब बंद होता है तो स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर इस फाटक को क्रॉस करते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस फाटक से गुजर कर सैंकड़ों बच्चे सरकारी कन्या स्कूल व सरकारी सी.सै. स्कूल लडक़े में जाते हैं। यदि इस फाटक पर पुल बना दिया जाये तो विद्यार्थियों को काफी सुविधा हो जायेगी और कोई खतरा भी नहीं रहेगा।
फोटो:2, जान जोखिम में डालकर फाटक क्रॉस करते लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री