पंजाब03मई23*डीएसपी अबोहर व थाना प्रभारी ने कोर्ट कम्पलैक्स की चैकिंग की
अबोहर, 02 मई (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव ने चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किये हैं। फाजिल्का की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के नेतृत्व में आज डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने कोर्ट कम्पलैक्स की सिक्योरिटी को लेकर चैकिंग की। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि पिछले दिनों एक व्यक्ति ने आरोपी पर पिस्तौल तान ली थी जिसके चलते कड़े कदम उठाये गये हैं ताकि कोर्ट में आने वाले लोगों से कोई गड़बड़ी न हो। सिक्योरिटी कर्मचारी एएसआई कुलवंत सिंह, महिला पुलिस कर्मचारी रीना रानी को सिक्योरिटी हेतू लगाया गया है। इन्हें हिदायत दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति कोर्ट में आता है तो उसकी तलाशी ली जाये ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
फोटो:1, कोर्ट कम्पलैक्स में चैकिंग करते डीएसपी व अन्य टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*