पंजाब02दिसम्बर*अबोहर ट्रैफिक प्रभारी जीत सिंह ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे
अबोहर, 02 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी जीत व एएसआई सुरिंद्र सिंह, एएसआई राजपाल ने अन्य पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड के बाहर नाकाबंदी कर बिना नंबरी वाहनों व बिना दस्तावेज वाले वाहन चालकों के चालान काटे। इसी तरह पुरानी फाजिल्का रोड पर पीसीआर द्वारा बिना दस्तावेज व बिना नंबरी वाहनों के चालान काटे गये। ट्रैफिक प्रभारी जीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। जिन लोगों ने अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व दस्तावेज साथ रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:5, नाकाबंदी कर चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी जीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल