पंजाब02जुलाई*दोस्त को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी भूपिंद्र सिंह
अबोहर, 02 जुलाई (शर्मा/सोनू): दो रोज पहले नई अनाजमंडी के निकट निवासी रोहित की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। इस मामले में नया मौड़ आया है। रोहित जो दिल्ली गया था जब वह अबोहर पहुंचा तो उसे बलदेव सिंह उर्फ बंटी पुत्र परमजीत सिंह वासी पंजपीर नगर, अश्वनी कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र जगदीश कुमार वासी पंजपीर नगर ने नशे की ओवरडोज दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक रोहित के पिता कृष्ण पुत्र गोपाल वासी जम्मू गली नं. 3 के के बयानों के आधार पर भांदस की धारा 304, आईपीसी के तहत बलदेव सिंह उर्फ बंटी पुत्र परमजीत सिंह वासी पंजपीर नगर, अश्वनी कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र जगदीश कुमार वासी पंजपीर नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई लालचंद ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला को नशामुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। आपके क्षेत्र में कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को मो. नं. 85588-00816, 85588-00817, 85588-00841, 85588-00842 85588-00819 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:4, मृतक रोहित, जानकारी देती पुलिस व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतक17.04.2026* कामरेड नेता विजय पाल सिंह किये गए उनके घर मे ही नजर बन्द।
भागलपुर 17 अप्रैल 26*डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी*
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*