पंजाब 28 अक्टूबर 2023* दा जाखड़ ट्रस्ट ने 150 महिलाओं को वृंदावन व मथुरा धार्मिक स्थलों केे दर्शनों के लिए रवाना किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अक्टूबर 2023* दा जाखड़ ट्रस्ट ने 150 महिलाओं को वृंदावन व मथुरा धार्मिक स्थलों केे दर्शनों के लिए रवाना किया
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): दा जाखड़ ट्रस्ट की ओर से विधायक संदीप जाखड़ के दिशा-निर्देशों पर महिला वर्ग की सुविधार्थ एक धार्मिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके तहत शनिवार को इलाके की करीब 150 महिलाओं को वृंदावन व मथुरा धार्मिक स्थलों केे दर्शनों केे लिए रवाना किया गया। उक्त महिलाएं शनिवार को रेलगाड़ी के माध्यम से धार्मिक स्थानों केे लिए रवाना हुई। रवानगी से पूर्व महिलाओं की ओर से राधे-राधे…. का जयघोष भी किया। इस यात्रा पर जितना भी खर्च आएगा, वह दा जाखड़ ट्रस्ट की ओर से वहन किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्टी विजय कटारिया ने बताया कि चार दिनों की इस यात्रा के दौरान महिलाओं को वृंदावन की प्रमुख गौशाला का भ्रमण करवाने के अलावा मथुरा केे अन्य धार्मिक स्थानों पर ले जाया जाएगा। करीब 150 महिलाएं इस धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुई है। महिलाओं के रहने व खाने का जो भी खर्च आएगा, वह दा जाखड़ ट्रस्ट की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससेे पहले ट्रस्ट की ओर से महिलाओं की सुविधार्थ शानदार तीज महोत्सव, मेराथन, पिंक साइकिल रेस का आयोजन किया जा चुका है, जबकि इस बार धार्मिक यात्रा का आयोजन जा रहा है। वहीं, धार्मिक यात्रा में शामिल महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। महिलाओं का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में जो-जो कार्य किए जा रहे हैं, वह अपने आप में एक काबिलेतारीफ है। इस मौके पर वार्ड नं. 41 की पार्षद नमिता सेतिया भी अपनी महिला टीम के साथ मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि दा जाखड़ ट्रस्ट द्वारा पहली बार धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है।
फोटो: अबोहर रेलवे स्टेशन पर मौजूद महिलाओं का जत्था।

More Stories
हाथरस20जुलाई26* एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा*
Calcutta 20 July 2026*Calcutta High Court has refused interim permission to the Mamata Banerjee-
गाजियाबाद20जुलाई2026*‘अजर नीरज-अमर नीरज’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूंजे महाकवि नीरज के अमर गीत