हाथरस20जुलाई26* एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा*
*लो जी एक ओर रिश्वत खोर गिरफतार*
हाथरस से उमेश पाली की रिपोर्ट यूपीआजतक
हाथरस: उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के दावों के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ताजा मामला हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील परिसर का है, जहां शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरी तहसील में हड़कंप मच गया है।
▪️पैमाइश के नाम पर मांगी थी रिश्वत.
सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव हुसैनपुर के रहने वाले धर्मवीर बघेल ने जिलाधिकारी और एंटी करप्शन टीम से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी जमीन की पैमाइश करने के एवज में राजस्व निरीक्षक नरेंद्र तिवारी द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
▪️एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को तहसील परिसर में अपना जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता धर्मवीर बघेल ने तय रकम राजस्व निरीक्षक को सौंपी, वैसे ही मुस्तैद खड़ी एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को हिरासत में लेकर तुरंत सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंची, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
▪️एक अन्य नाम भी आया सामने.
सीओ अमित पाठक के अनुसार, इस पूरे मामले में एक अन्य राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह का नाम भी सामने आ रहा है, जो तहसील परिसर में ही रुपये के लेनदेन के वक्त मौजूद थे। एंटी करप्शन टीम इस बिंदु पर भी जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*