पंजाब 26 अप्रैल 2024* नेचरवे कम्पनी के एम.डी. नीरज अरोड़ा फिर पुलिस रिमांड पर
चैक बाऊंस के मामले में किया था पेश
अबोहर 26 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को 8 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने नीरज अरोड़ा को चैक बाऊंस के मामले में भगौड़ा केसों में अदालत में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था। नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 1, फाईल फोटो नीरज अरोडा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*