पंजाब 23 नवम्बर 2023* कंधवाला रोड नहर पर नगर निगम के कर्मचारियों ने की सफाई
संवाददाता- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 नवम्बर 2023* कंधवाला रोड नहर पर नगर निगम के कर्मचारियों ने की सफाई
प्रशासन ने लोगों से की अपील: कचरा नहर में न फैंके
अबोहर, 23 नवंबर (शर्मा/सोनू): स्थानीय कंधवाला रोड नहर पर आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। गत दिनों बीते छठ पूजा व अन्य त्यौहारों के बाद यहां काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया था जिसे सफाई कर्मचारियों ने हटाया। इधर नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि नहर में कचरा न फैंके इससे पानी प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी यदि दूषित होगा तो हमारी फसलें भी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोग खराब हुई दवाईयां आदि भी नहर में फैंक देते हैं जो हमें काफी नुक्सान पहुंचाते हैं।
फोटो:1, सफाई करते कर्मचारी।

More Stories
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*
मथुरा 26 अगस्त 26 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता*