पंजाब 20 मई 2023 *80 किलो पोस्त आरोपी सुरजीत सिंह चार दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाका गुमजाल पर तैनात थी कि राजस्थान से आ रही कार जो पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुडऩे लगी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका। गाड़ी में से 80 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी घटियांवाली बोदला थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.61, 19.05.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि यह पोस्त कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करनी थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*