पंजाब 2 फरवरी 26 * ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने बस स्टैंड के पास मेडीकलों की जांच। ..
ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने बस स्टैंड के पास मेडीकलों की जांच की
अबोहर में अवैध रूप से बिक रहे प्रेगा कैप्सूल पर लगेगी लगाम या सिर्फ औपचारिकता?
अबोहर, 02 फरवरी (सोनू/शर्मा): नशीली दवाओं की बढ़ती समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर हरकत में नजर आया है। ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने सोमवार को अबोहर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों की अचानक जांच की। जांच के दौरान ड्रग इंस्पैक्टर ने विशेष रूप से नशीले प्रभाव वाली दवाओं, खासकर परेगा कैप्सूल की बिक्री पर ध्यान केंद्रित किया। उल्लेखनीय है कि अबोहर सहित आसपास के इलाकों में परेगा कैप्सूल का अवैध उपयोग और खुलेआम बिक्री लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दवा डॉक्टर की पर्ची के बिना भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जो कानून का खुला उल्लंघन है।
ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने जांच के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े बिल, स्टॉक रजिस्टर और डॉक्टरों की पर्चियों का मिलान किया। कुछ मेडिकल स्टोरों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, वहीं संदिग्ध पाए गए स्टोरों पर आगे की कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान किसी बड़ी बरामदगी या सीधी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि केवल एक-दो दिन की जांच से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि वास्तव में अबोहर में अवैध रूप से बिक रहे परेगा कैप्सूल पर नियंत्रण पाना है, तो लगातार औचक निरीक्षण, दोषी मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की जरूरत है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता की यह कार्रवाई अबोहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगा पाएगी, या फिर यह कार्रवाई भी पहले की तरह कुछ दिनों की औपचारिकता बनकर रह जाएगी। शहर की जनता की निगाहें अब स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
फोटो:4 ड्रग इंस्पैक्टर मेडीकलों पर जांच करते हुए।

More Stories
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट