पंजाब 18 अक्टूबर *धरने पर बैठे एसडीएम कार्यालय कर्मचारियों से विधायक संदीप जाखड़ ने की मुलाकात
कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
अबोहर, 18 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): पिछले काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय कर्मचारियों से आज विधायक संदीप जाखड़ ने मुलाकात की और उन्हें आश्वास दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि झूठे वायदे कर सत्ता में आई आप सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों की ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए। त्योहारों के मौके पर यह कर्मचारी धरने पर बैठे हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा की इनकी समस्या का का समाधान करे।
फोटो:2, धरने पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात करते विधायक संदीप जाखड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*