पंजाब 17अक्टूबर 25*सीबीआई ने पंजाब के डीआईजी को रिश्वत मामले में पकड़ा, 5 करोड़ कैश के अलावा मिली अरबों की संपति*….
* सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक शख़्स को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है.
* सीबीआई के मुताबिक, ”रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी ने शिकायतकर्ता से उसके ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर “सुलझाने” और व्यापार पर पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए रिश्वत मांगी थी.”
* सीबीआई के मुताबिक़ उसने जाल बिछाया और बिचौलिए को चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में रंगे हाथों पकड़ा, जब वह शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये ले रहा था.
* छापों में डीआईजी के ठिकानों से 5 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलो सोना, दो लग्जरी कारें (मर्सिडीज और ऑडी), 22 महंगी घड़ियां, विदेशी शराब और हथियार मिले.
* बिचौलिए के घर से 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
* दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*