पंजाब 16 अगस्त 2024* मुख्यातिथि एसडीएम पंकज कुमार को किया सम्मानित
पर्यावरण को बचाने लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी : एडवोकेट हरप्रीत सिंह
अबोहर, 16 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एसडीएम पंकज कुमार को डीएसपी अरूण मुंडन, आप नेता व सीनियर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, नायब तहसील खुईयांसरवर ने पौधा देकर विशेषतौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे हमें बहुमूल्य ऑक्सीजन के साथ अनेकों जड़ीबूटियां, खाने के लिए फल आदि प्रदान करते हैं। हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण गर्म होता जा रहा है। यदि हमने इस बारे में अभी से प्रयास नहीं किये जाने आने वाली पीढ़ी को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
फोटो:2 एसडीएम पंकज कुमार को सम्मानित करते डीएसपी अरूण मुंडन व एडवोकेट हरप्रीत सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई30जून26* मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत; चार छात्र घायल_*
बांदा 30 जून 26*मासिक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लखनऊ30जून26*46 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026*