पंजाब 16 अगस्त 2024* 150 प्रेगा कैप्सूल सहित शंकर उर्फ सोनू को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रमन कुमार, चौकी पटीसदीक के प्रभारी प्रगट सिंह, एएसआई इकबाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव पटीसदीक में चलफिर कर प्रेगा कैप्सूल बेचने के आरोप में 150 प्रेगा कैप्सूल सहित शंकर उर्फ सोनू पुत्र पालाराम वासी वरियामखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि चल फिर कर प्रेगा कैप्सूल व अन्य नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। इलाके में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पंजाब को नशामुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*