पंजाब 15 मई 2030 *सीआईए स्टाफ अबोहर -2 पुलिस ने 850 नशीली गोलियों सहित आरोपी काबल सिंह को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 15 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ दौराने गश्त पुरानी फाजिल्का रोड पर जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि काबल सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी अजीतनगर अबोहर जो राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और काबल सिंह को काबू किया। उससे 850 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी के खिलफ मुकदमा नं. 82, 14.05.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सीआईए स्टाफ प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जायेगा कि यह नशा कहां से लेकर आता था और किसे सप्लाई करता था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*