पंजाब 15 मई 2003 *सिटी 2 पुलिस 950 रूपये सट्टा लगाते आरोपी मनीष व शेर सिंह को काबू किया
अबोहर, 15 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह दौराने गश्त कंधवाला अमरकोट की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि शेर सिंह पुत्र झम्मन सिंह वासी दुर्गा नगरी गली नं.3, मनीष कुमार पुत्र राजपाल सिंह पाहवा गली नं. 16 नई आबादी दड़े सट्टे की पर्ची लगाने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों से 950 रूपये सट्टा पर्ची बरामद की। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 49 के तहत मामला दर्ज किया गया और बरजमानत रिहा किया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 सितमबर 26*दिल्ली के रामलीला मैदान में भाकपा की राष्ट्रीय जनसभा, सत्ता परिवर्तन और जन मुद्दों पर गरजे नेता
लखनऊ 1 सितंबर 26*❇️यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328 सीटों पर सपा और 75 पर कांग्रेस का प्रस्ताव चर्चा में*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम,