पंजाब 15 मई 2023 *आप पार्टी सरकार अबोहर के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार : जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल
कर्नाटका में कांग्रेस की सरकार बनने लड्डू बांट कर खुशी जताई
अबोहर, 15 मई (शर्मा/सोनू): आलमगढ़ के जिला परिषद् मैंबर व पूर्व सरपंच व ब्लॉक बहाववाला के कांग्रेस प्रधान मक्खन लाल ने कहा कि अबोहर शहर व बल्लुआना में कांग्रेस के राज में विकास कार्य पूरे जोर शोर से चल रहे थे लेकिन आम आदमी की सरकार आते ही इलाके में लगभग सभी विकास कार्य रोक दिये गये हैं। नशों व लूटपाट की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आप सरकार नशों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है। इस अवसर पर चेयरमैन मनफूल कम्बोज बल्लुआना, सीनियर जिला उपप्रधान सुधीर भादू, हरमेश सिंह ब्लॉक समिति मैंबर, राजपाल सिंह ब्लॉक समिति मैंबर, आलमगढ़ के सरपंच जगदीश कुमार, रूपिंद्र सिंह पूर्व सरपंच, राजिंद्रभाटी पंच आलमगढ़, रवि कुमार ब्लॉक समिति मैंबर आलमगढ़, नछत्तर सिंह बराड़, संजय, सज्जन मनोज, सतपाल आलमगढ़ ने कांग्रेस की कर्नाटक में जीत पर खुशी जताई और लड्डू बांटे। सुधीर भादू ने बताया कि 2024 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत के साथ सैंटर में आयेगी। उन्होंने बताया कि इसी साल हरियाणा व राजस्थान में चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान में भी सरकार रीपीट होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की नीतियों से लोग परेशान हैं। जो लोग कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आ रहे हैं समय आने पर उन्हें पछतावा होगा। पंजाब में कांग्रेस ओपोजीशन का रोल निभा रही है। अबोहर बल्लुआना में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।
फोटो:1, कर्नाटका में जीत की खुशी मनाते कांग्रेसी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*