पंजाब 14 सितम्बर 2023* रात्रि समय चोरी करने के आरोप में रोहित उर्फ डांसर काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 14 सितम्बर 2023* रात्रि समय चोरी करने के आरोप में रोहित उर्फ डांसर काबू
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुस कर रात्रि समय चोरी करने वाले आरोपी रोहित उर्फ डांसर पुत्र वीर सिंह वासी इंदिरा नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले मेें दूसरा आरोपी सुक्खु पुत्र बिट्टु वासी इंदिरा नगरी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए छापा मारी जारी है। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने ज्योती पत्नी साजन के बयानों पर उसके घर में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 177, 9.9.23 भांदस की धारा 380, 457 आईपीसी के तहत रोहित उर्फ डांसर व सुक्खू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*