March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 14 मार्च 2024*निशान्त खासपुरिया 'निशु' व लोकेश शर्मा 'शामा' के नेतृत्व में खाटू श्यामजी के लिए 8वीं डाक ध्वजा रवाना

पंजाब 14 मार्च 2024*निशान्त खासपुरिया ‘निशु’ व लोकेश शर्मा ‘शामा’ के नेतृत्व में खाटू श्यामजी के लिए 8वीं डाक ध्वजा रवाना

पंजाब 14 मार्च 2024*निशान्त खासपुरिया ‘निशु’ व लोकेश शर्मा ‘शामा’ के नेतृत्व में खाटू श्यामजी के लिए 8वीं डाक ध्वजा रवाना

अबोहर। युवा संघ अबोहर के संयोजक निशान्त गोयल ‘निशु खासपुरिया’ व सहसंयोजक लोकेश शर्मा ‘शामा’ के नेतृत्व में खाटूधाम (राजस्थान) के लिए आज 8वीं डाक ध्वजा अबोहर से रवाना हुई। श्री संकटमोचन खाटू धाम मंदिर आलमगढ़ चौक अबोहर में पंडित श्री राजेश तिवारी जी ने वैदिक मन्त्रोच्चारण कर पूजन सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता, सेवादार सतीश शर्मा, पंकज बिहानी, संदीप गोदारा, अनूप मित्तल, बलजिंदर सिंह लाडा, केशव शर्मा ‘कालू ‘, प्रवीण शर्मा, गुरदित सिंह, संदीप राठौर, करण राठौर, निशांत शर्मा, गौरव गांधी, संजय अरोड़ा, नरोत्तम सियाग, आदर्श, दीपक खारीवाल, संदीप कुमार, हैप्पी शर्मा, प्रवीण शर्मा, बंटू स्वामी, प्रवीण झूथरा, पप्पल शर्मा, रूबल कुमार सहित दर्जनों श्याम प्रेमी उपस्थित थे। निशान्त गोयल ‘निशु खासपुरिया’ व लोकेश शर्मा ‘शामा’ ने बताया कि डाक ध्वजा यात्रा में शामिल श्यामप्रेमी लगभग 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके 17 मार्च को खाटूधाम में पहुंचकर निशान चढ़ाएंगे। निशान्त गोयल ‘निशु खासपुरिया’ व लोकेश शर्मा ‘शामा’ ने बताया कि खाटूधाम (राजस्थान) में जारी फाल्गुन मेले में रोजाना दो लाख श्रद्धालु माथा टेक रहे हैं, जबकि हजारों श्रद्धालु निशान लेकर पैदल खाटूधाम में पहुंच रहे हैं।

Taza Khabar