पंजाब 14 मार्च 2024* एडवोकेट चिमन लाल बने बार एसोसिएशन अबोहर के मैंबर
एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने बार मैंबर बनने पर चिमन लाल को दी बधाई, बांटे लड्डू
अबोहर, 14 मार्च (शर्मा/सोनू): स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़, ज्वार्इंट सैक्ट्री दिनेश राजौरा, कैशियर राजिंद्र कांटीवाल द्वारा एडवोकेट चिमन लाल वासी कंधवाला अमरकोट को बार एसोसिएशन अबोहर का मैंबर नियुक्त किया। चिमन लाल को बार एसोसिएशन का मैंबर बनने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, विक्की राजपूत, अजीतपाल सिंह, नवीन वाट्स, बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़, श्रवण कुमार, गोकल मिढ़ा, इंद्रजीत बजाज, जीवनजोत बजाज, सफल हरप्रीत सिंह, बंटी अनेजा, सिमरन सोढी, राघव, जगदीश, देसराज कम्बोज, ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लड्डू बांटे गए। चिमन लाल ने बाम्बे इंस्टीच्यूट के संचालक के माध्यम से पटियाला यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई गई। उनका सारा खर्चा बाम्बे इंस्टीच्यूट के संचालक गगन चुघ द्वारा किया गया।
फोटो:6, एडवोकेट चिमन लाल बार मैंबर बने।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण