पंजाब 13 नवंबर *मोटरसाईकिल चालक को कार ने मारी टक्कर, 6 दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्यवाई
अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): बुधवार को रमेश कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी पंजपीर नगर जगराज सिंह के साथ मोटरसाईकिल हनुमानगढ पुल से होते हुए अपने घर जा रहा था। एक कार चालक ने पुल पर टककर मार दी जिससे रमेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया। रमेश कुमार की टांग चार जगह से टूट गई। उसका ईलाज प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। नगर थाना 2 की पुलिस ने अभी तक घायल रमेश कुमार के बयान नहीं लिए और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की है। रमेश कुमार का आरोप है कि पुलिस कार चालक के साथ साजबाज हो चुकी है इसलिए कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। नगर थाना प्रभारी हरप्रीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों पर मामला दर्ज किया जायेगा।
फोटो: 6 जानकारी देता घायल रमेश कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*