पंजाब 13 नवंबर *आधा किलो अफीम आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर रमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने डेरा ब्यास के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पैदल आते देखकर शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरा लाल गुज्जर पुत्र बेहरू राम वासी सुहाड़ा सहारा चितौडग़ढ़ दुगार राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर 2 दिन के रिमांड पर लिया । रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*रायगड किनारपट्टीवर ‘सागर कवच अभियान २०२६’ मोहीम युद्धपातळीवर सुरू; जल, भूमी आणि हवाई मार्गांवर कडक पहारा
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*