पंजाब 13 अगस्त 2024* नार्कोटिक्स रेंज सैल पुलिस ने 30 किलो चूरा पोस्त सहित दो को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी रणजीत सिंह, एएसआई बलबीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त ढाबा कोकरिया की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार वासी खैरपुर अबोहर व शेरू उर्फ शेरा पुत्र साहब राम वासी गंगागौरी वाला सदर ढाबवाली जिला सिरसा हरियाणा को काबू किया गया। दोनों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नोयडा15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
मथुरा 15 अगस्त 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण*
हरिद्वार15अगस्त26*हरिद्वार में श्रद्धा और देशभक्ति का संगम, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण