कनक चोरी का पीओ पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पीओ स्टाफ व पुलिस पार्टी एएसआई रतन सिंह, एएसआई बघेल सिंह, हैडकांस्टेबल जरनैल सिंह, सिपाही प्रेम सिंह, महिला कांस्टेबल सुनीता रानी, पीएचजी जवान सोहन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कनक चोरी के भगौड़ा आरोपी हैप्पी बोला उर्फ जसविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी दयालपुर जिला तरनतारन को प्रोटैक्षन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला के अंतर्गत आते कनक के गोदामों से चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 121/17 के तहत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:8, आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त