औरैया 11 फरवरी *भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोका:ग्रामीण बोले*
*जनप्रतिनिधि ने नहीं बनवाई रोड, कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं हम*
*अछल्दा,औरैया।* क्षेत्र के बिचौलिया गांव भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गांव में कुछ युवक भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। एक युवक तो काफी आक्रोशित होकर गांव की कीचड़ भरी गली से जाने की बात कह रहा है। इसके बाद युवक दिबियापुर से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में नारे लगाने लगते है।सपाई इसे भाजपा का विरोध बता रहे है।
अछल्दा ब्लॉक के गांव वैसोली के मजरा नगला बिचैलिया का बताया जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में न घुसने देने का वीडियो सोशल मीडिया और वायरल हो रहा है, और लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे है। कुछ लोग इसे अराजकता भी बता रहे है तो सपाई इसे भाजपा का विरोध बता रहे है। वीडियो में कुछ युवक बहुत ही आक्रोशित होकर गांव में न घुसने की बात कह रहे है। गाडियां तक घुसने नहीं दी जा रही है। भाजपा के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी इसके बाद युवाओं ने सपा और प्रदीप यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए और भाजपा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। यह वीडियो अछल्दा ब्लॉक के नगला बिचैलिया का बताया जा रहा लेकिन इसको पुष्ट किसी ने नहीं किया। दिबियापुर से सपा प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगने से यह लग रहा ये वीडियो दिबियापुर विधानसभा का ही है।
More Stories
मथुरा 10 अक्टूबर 26* फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*