पंजाब 09 जुलाई *सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : संदीप जाखड़
पानी को व्यर्थ न बहाएं, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं
अबोहर, 9 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। दो वर्षों से संदीप जाखड़ ने प्लास्टिक के खिलाफ अबोहर में अभियान चलाया था। अब केंद्र सरकार ने भी पूरे देश में प्लास्टिक बेन कर दिया है। संदीप जाखड़ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने व प्रयोग करने वालों पर अब हजारों रूपये का जुर्माना लग सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हमें बरसात के पानी को संरक्षित कर इसे उपयोग में लाना चाहिए। हमें जमीन से भी जितना हो सके कम पानी निकालना चाहिए। दिनों दिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है जिससे भविष्य में हमें जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पानी का स्तर नीचे और न जाए। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक की बोतलों में भी पानी नहीं पीना चाहिए इससे कैंसर जैसी बिमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो:4 जानकारी देते संदीप जाखड़।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*