पंजाब 09 जुलाई*डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा ने पद्भार संभाला
डीएसपी अवतार सिंह ने मुक्तसर हैडक्वाटर लगाए गए
अबोहर, 09 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के डीजेपी के दिशा निर्देशों पर डीएसपी की बदलियां की गई हैं जिसमें डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह को बदलकर मुक्तसर डीएसपी हैडक्वाटर लगाया गया है। उनके स्थान पर चंडीगढ़ से विभोर शर्मा को बल्लुआना डीएसपी देहाती लगाया गया है। प्रैस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बल्लुआना हल्का राजस्थान व हरियाणा बार्डर के साथ लगता है। अक्सर लोग राजस्थान से पंजाब में नशा लाकर बेचने का कारोबार करते हैं। ऐसे नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शाा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित हो। उन्होंने सरपंचों, पंचों व नंबरदारों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपके सहयोग से ही पंजाब को नशा मुक्त किया जा सकता है।
फोटो:1, डीएसपी विभोर शर्मा व डीएसपी अवतार सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*