पंजाब २९ नवंबर २५ * पूर्व डीजीपी को भी नहीं बख्शा प्रयागराज पुलिस ने
पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संगम क्षेत्र में तैनात एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार किया।
शशिकांत के अनुसार, भीड़ होने पर जब उन्होंने एक दरोगा से मदद मांगी तो वह मोबाइल से नज़र उठाए बिना गुस्से में बोल पड़ा। गेट पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी परिचय देने के बावजूद धमकी भरे अंदाज़ में कहा— “पीछे हट, वीआईपी पास ला।”
पूर्व डीजीपी ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है, जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

More Stories
सोनभद्र 27.07.2026*श्रावण मास की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अलर्ट*
पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें