पंजाब २९ नवंबर २५ * पूर्व डीजीपी को भी नहीं बख्शा प्रयागराज पुलिस ने
पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संगम क्षेत्र में तैनात एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार किया।
शशिकांत के अनुसार, भीड़ होने पर जब उन्होंने एक दरोगा से मदद मांगी तो वह मोबाइल से नज़र उठाए बिना गुस्से में बोल पड़ा। गेट पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी परिचय देने के बावजूद धमकी भरे अंदाज़ में कहा— “पीछे हट, वीआईपी पास ला।”
पूर्व डीजीपी ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है, जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26*टैक्सी स्टैंड से पेट्रोल पंप तक का अर्श का सफर, मगर नियमों को ताक पर रखकर जनता की जेब पर डाका !*
नई दिल्ली25 नवम्बर 26*पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग को लेकर ऑटो कंपनियों का कन्फ्यूजन खत्म! सरकार ने EPR नियमों में किया बदलाव
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*