July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*

पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*

पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियाबिहार / पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड से पुलिस और समाज को जोड़ने वाली एक अनोखी पहल की खबर,
*अल-अमान एजुकेशन सोसायटी, जामिया फातिमा तुज जोहरा लिल बानात, मिर्जाबाड़ी, मोहनी पंचायत* में बच्चों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग और जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

इस कार्यक्रम में *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार* बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों से खुलकर बात की और उन्हें कानून, सुरक्षा और आत्मरक्षा की बारीकियां समझाईं,
डॉक्टर गौरव कुमार ने खासतौर पर *पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और आपातकाल में पुलिस की मदद* के बारे में विस्तार से जानकारी दी,

_बच्चों याद रखो पुलिस आपसे दूर नहीं है, किसी भी मुसीबत में बिना घबराए 112 पर कॉल करें, हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं , डॉक्टर गौरव कुमार, SDPO_
साहब ने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, इस संवाद के बाद बच्चों में पुलिस के प्रति डर की जगह विश्वास और सुरक्षा का भाव दिखा,
कार्यक्रम में *कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन* और *संस्था के चेयरमैन डॉ. इब्राहिम मदनी* विशेष रूप से उपस्थित रहे,
अल-अमान एजुकेशन सोसायटी की इस पहल को पूरे इलाके में सराहा जा रहा है, पुलिस का मानना है कि इस तरह के संवाद से ही पुलिस और जनता के बीच की खाई पटेगी और समाज और मजबूत होगा,

#Purnia #Bihar #Kasba #CommunityPolicing #JanSamvad #KhakiSeDosti #DarSeAzadi #SDPOGauravKumar #PolicePublic #ChildSafety #POCSO #CyberCrime #Dial112 #UPAajTak #BreakingNews #PurniaNews #BiharNews #PoliceAwareness #MohdIrfanKamil #UPAajTakNews