नई दिल्ली28जुलाई26*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे।
नई दिल्ली*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलीमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगा। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे।
केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी। हालांकि, पॉलीमर नोटों का ट्रायल कब शुरू होगा, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
पॉलीमर बैंकनोट के ट्रायल सफल होने के बाद RBI ₹10 और ₹20 दोनों वैल्यू के नोटों को रेगुलर तौर पर जारी करेगा। हालांकि कागज की मौजूदा करेंसी भी चलती रहेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,
लखनऊ 13 सितंबर 26*पत्रकार मुकेश कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, 5 पर तहरीर*
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*