नॉएडा २२मई २६ * नोएडा अथॉरिटी और बिल्डरों के बीच बकाया राशि को लेकर चल रही खींचतान का खामियाजा एक बार फिर आम फ्लैट बायर्स को भुगतना पड़ रहा है
उत्तर प्रदेश में नोएडा अथॉरिटी और बिल्डरों के बीच बकाया राशि को लेकर चल रही खींचतान का खामियाजा एक बार फिर आम फ्लैट बायर्स को भुगतना पड़ रहा है। तीन महीने पहले नोएडा अथॉरिटी ने 21 बिल्डर प्रोजेक्ट्स में रजिस्ट्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से हजारों खरीदारों की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं।
अमिताभ कांत पॉलिसी लागू होने के बाद फ्लैट बायर्स को राहत की उम्मीद जगी थी कि लंबे समय से अटकी रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज होगी। शुरुआती दौर में करीब 4,400 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हुई, लेकिन अब यह प्रक्रिया फिर धीमी पड़ गई है। अनुमान है कि इस विवाद के चलते करीब 8,000 बायर्स प्रभावित हो रहे हैं।
#NoidaNews #FlatRegistry #RealEstate

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम तेरहरा में भूमि विवाद की 04 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण*
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*