नैनीताल20जून26*लालकुआं। कोतवाली चौराहे पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया,
लालकुआं। कोतवाली चौराहे पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, शराब पिए हुए एक युवक ने शराब की दुकान के सामने सड़क के किनारे एक ठेले वाले का सामान फेंक दिया, तो हंगामा शुरू हो गया, आसपास के लोगों ने इसका भारी विरोध किया तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कोतवाली चौराहे पर रात लगभग 10 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब की दुकान पर पहुँचा। वहाँ किसी बात को लेकर उसका दुकान स्टाफ से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने आपा खो दिया।
नशे में युवक ने शराब की दुकान के नजदीक लगे ठेले पर रखे सामान को उठाकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने चौराहे से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों के साथ भी गाली-गलौच की। युवक के इस ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई,
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर युवक ने उनसे भी उलझने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और शांति भंग करने की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*